फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wheat traders' strike ends on ADM's assurance

Jalaun News: एडीएम के आश्वासन पर गल्ला व्यापारियों की हड़ताल समाप्त

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wheat traders' strike ends on ADM's assurance
उरई। सर्वे और एमएसपी के मामले में गल्ला व्यापारियों की गुरुवार से चल रही हड़ताल शुक्रवार को एडीएम वित्त पूनम निगम के आश्वासन के बाद वापस हो गई। अब व्यापारी शनिवार से विधिवत कारोबार करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि एमएसपी की दर पर अनाज खरीदने, मंडी के अंदर बाहरी एजेंसियों द्वारा की जा रही खरीद और सर्वे के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न आदि मांगों को लेकर गल्ला व्यापारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी थी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर यदि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो यह हड़ताल बेमियादी कर दी जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, गल्ला व्यापार समिति के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन देकर उन पर बिंदुवार चर्चा की।
विज्ञापन

एडीएम ने स्थानीय स्तर की समस्याओं के हफ्ते भर के भीतर निराकरण का भरोसा दिया। साथ ही अन्य समस्याओं को शासन स्तर से अवगत कराने की बात कही। एडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। इस दौरान अनिल गुप्ता पम्मी सेठ, उदय टिमरों, विवेक गुप्ता, अरविंद पटैरिया, रवींद्र करमेर, विजय पाल, संतोष, आनंद, रामप्रकाश, राजेंद्र, जयराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed