फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weather became pleasant due to rain, people got relief from humidity

Jalaun News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से लोगो को मिली राहत

Tue, 30 May 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, people got relief from humidity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। शहर में हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। सुहाने मौसम का लुत्फ लोगों ने उठाया साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को हुई तेज बारिश से लोगों के राहत तो मिली,बारिश के पानी का निकासी ना होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। नौतपा चलने से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा था। दो दिन से काले बादल पानी की जगह उमस कर रहे थे। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया। दस मिनट की आंधी में लोगों के टीन टप्पर उड़ गए। इसके साथ ही करीब बीस मिनट हुई बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पूरे शहर में ठंडी हवाओं के बीज लोग घर से बाहर निकल कर मौसम का आंनद लेते दिखे। बारिश से शहर की मुख्य सड़कों सहित कई मोहल्ले में लोगों को जलमग्न का सामना करना पड़ा। तेज आंधी से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मानसून आने की जो उम्मीद पांच जून की जताई जा रही थी। वह पहले आने की उम्मीद है। मैकेनिक नगर, शांतिनगर, उमरारखेरा, पाठकपुरा आदि मुहल्लों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। जलभराव को लेकर पालिका के प्रति लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article