फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weak transformers and dilapidated wires will be removed before summer

Jalaun News: गर्मी से पहले हटेंगे कमजोर ट्रांसफार्मर और जर्जर तार

Fri, 19 Jan 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Weak transformers and dilapidated wires will be removed before summer
उरई। गर्मी में ओवरलोड की समस्या से कभी तार टूटने तो कभी ट्रांसफार्मर फुंकने की होने वाली समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का दावा है कि वह गर्मी के सीजन से पहले ही बिजली आपूर्ति करने वाले उपकरणों को दुरुस्त कर देंगे। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले सेकेंड डिविजन की टीम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र को आपूर्ति करने वाला फर्स्ट डिविजन एक फरवरी से टीम बनाकर निरीक्षण कार्यवाही को आगे बढ़ाएगा।
जिले में ओवरलोडिंग बिजली के उपकरणों पर भारी पड़ती है। कई बार ट्रांसफार्मर फुंकने से लेकर तारों के टूटने की घटनाएं होती हैं। अधिशासी अभियंता प्रथम राधेश्याम यादव ने बताया कि प्रथम डिविजन के सप्लाई क्षेत्र उरई शहर, कोंच नगर, कोटरा, नदीगांव में एक फरवरी से सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय महेंद्र भारती ने बताया कि द्वितीय डिविजन की ओर से निरीक्षण शुरू हो गया है। जालौन सब स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई है। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि छोटी-मोटी खामियों को तत्काल दूर करने का काम करेंगे। जो बड़े काम होंगे, उनकी रिपोर्ट को इस्टीमेट के रूप में तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बजरिया, तिलक नगर, स्टेशन रोड, कोंच और जालौन के कई मोहल्लों में टीमें मरम्मत को लेकर विशेष काम करेंगी। इन जगहों पर ओवरलोड की अधिक समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed