{"_id":"61e7003e7861fd586943d424","slug":"water-sp-adm-dm-mastermind-orai-news-knp676060440","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर न रहे कोई कमी, समय रहते दुरुस्त करें व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर न रहे कोई कमी, समय रहते दुरुस्त करें व्यवस्थाएं
मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण देती डीएम प्रियंका निरंज?
- फोटो : ORAI
Link Copied
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कहा कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का मुआयना कर लें। अगर कहीं कोई कमी है तो समय रहते उसे दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर अपने अपने क्षेत्रों के बूथों का मुआयना कर लें। वहां जो भी कमियां मिलें उन्हें तत्काल अपने आरओ को अवगत कराएं। ताकि समय पर ही उसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य से संबंधित जो भी कार्य उन्हें दिए गए हैं उन्हें पूरी जिम्मेदारी से संपादित करें। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय व रैंप , दिव्यांगजनों की बैठने की व्यवस्था आदि को पहले से ही सुनिश्चित कर लें। मानक के अनुसार सभी बूथों पर पहले से ही निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पूरा करा लें। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया को पूरी सतर्कता से संपन्न करें। उन्होंने कहा कि जोनल व पुलिस मजिस्ट्रेट के पास कितने क्रिटिकल व वनेरवल बूथ है कितने बूथों पर वेबकास्टिंग होनी है। इसकी सूची आपके पास होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसमें महिला कार्मिक तैनात की जाएंगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम पूनम निगम, अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, मास्टर ट्रेनर राघवेंद्र यादव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।