फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,rail,upsc,ssb,gm

जीएम दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे अधिकारी

Tue, 15 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
water,rail,upsc,ssb,gm
उरई। 23 फरवरी को प्रस्तावित उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के दौरे को लेकर उरई स्टेशन पर रेल प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उधर, जानकारी मिली है कि जीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीआरएम झांसी मंडल आशुतोष भी आ रहे हैं। पिछले दौरे पर वह काफी नाराजगी भी जता चुके है। ऐसे में स्थानीय अधिकारी उनके दौरे को लेकर सकते में हैं।
विज्ञापन

पीआरएस, इंक्वायरी, यूपीएस ऑफिस में नई फाल्स सीलिंग लगाई गई है। सरकुलेटिंग एरिया में फैला कूड़ा जेसीबी से उठाया जा रहा है। वही स्टेशन से रेलवे कॉलोनी का रोड और नाली पर भी काम चल रहा है। स्टेशन और कॉलोनी की रंगाई पुताई का काम भी जोरों पर है। वही बरसों से बिना पुताई के खड़ी पानी की टंकी को भी पुताई की जा रही है। गुड शेड्स में बने पार्सल कार्यालय को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जा रहा है। कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे है। स्थानीय रेल अधिकारियों का कहना है कि जीएम के दौरे के पहले सारी व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी। इसमें कोई कमी ना रहे। इसके लिए कर्मचारी और अधिकारी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

---------------
केबल बनी परेशानी का सबब
उरई। उखड़ी केबल को लेकर डीआरएम से लेकर जितने भी अधिकारी उरई के दौरे पर आए है, वह नाराजगी जता चुके है। पर उखड़ी केबलों का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। बता दें कि सिग्नल विभाग की केबल डाली गई थी। जो मानक के अनुरूप नहीं डाली गई है। जिसका नतीजा है कि जो भी अधिकारी आता है, वह सबसे ज्यादा उन्हीं केबलों पर नाराजगी जताता है--------।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा परिसर साफ सुथरा बनाया जा रहा
आरपीएफ की नई बैरक, पुराने स्टेशन इसको चाक चौबंद बनाने की तैयारी चल रही है। प्रवेश और निकास द्वार भी अलग अलग बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed