{"_id":"625b0b42f6446c3c203883bf","slug":"water-power-corporation-je-city-elected-orai-news-knp691593769","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर को बिजली ने रातभर रुलाया, दिन में भी होती रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर को बिजली ने रातभर रुलाया, दिन में भी होती रही कटौती
विज्ञापन
उरई। 12 राज्यों में बिजली संकट का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में हो रही अघोषित कटौती को बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार की रात को ही आधे शहर में बिजली नहीं रही। करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग बिलबिला गए।
शुक्रवार को मौसम का रुख बदलने के साथ चली तेज हवाओं के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद कई मोहल्लों में आपूर्ति बहाल की गई। पर कई मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा रहा। शहर के गोपालगंज, रामनगर, बघोरा, राजेंद्रनगर, लाहरियापुरवा, इंदिरानगर और पटेलनगर आदि में रात आठ बजे से गई बिजली दो बजे बहाल की गई। इस भीषण गर्मी में लोगों का रात काटना मुश्किल हो गया। सुुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति फिर बहाल होने के बाद लोगों ने राहत ली। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि शहर में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा रही है। इतने मोहल्लों की बिजली एक साथ इतने घंटे कटौती हुई इस बात की जानकारी कराएंगे।
------------
सुबह पानी संकट भी गहराया
रातभर बिजली न आने से घरों में शनिवार की सुबह बिजली का भी संकट गहरा गया। अधिकांश घरों में मोटर चलाने के बाद भी सप्लाई का पानी आता है। ऐसे में सुबह नौ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने मोटर चलाकर पानी भरा। इसके बाद अपने दिनचर्या के काम किए। इससे लोगों की पूरे दिन की दिनचर्या बिगड़ गई।
विज्ञापन
---------
ऑनलाइन क्लास भी छूटी
यूपीएससी समेत विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अधिकतर बच्चों ने शहर में कोचिंग करने के साथ ही कई ऑनलाइन कोर्स भी खरीद रखे हैं। ऐसे में सुबह उनकी क्लास भी होती है। शुक्रवार पूरी रात बिजली न रहने से छात्र-छात्राओं के लैपटॉप और मोबाइल डिसचार्ज हो गए। इस वजह से उनकी कक्षा भी छूट गई।
----------
फोटो 02::: कुलदीप।
गोपालगंज मोहल्ले के कुलदीप ने बताया कि रातभर बिजली के लिए परेशान रहे। रात में दो बजे के आसपास बिजली आने के बाद कुछ देर में ही फिर चली गई। उसके बाद सुबह नौ बजे के करीब बिजली आई है। इससे सुबह पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी।
----------
फोटो 03::: डॉ. अरविंद।
राजेंद्र नगर निवासी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे से बिजली गुल थी। रात काटना मुश्किल हो गया। पढ़ने-लिखने वाले छात्र-छात्राओं और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा।