{"_id":"60c2541f8ebc3e1f571f9bbe","slug":"water-police-river-co-man-orai-news-knp633419067","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवक, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवक, हड़कंप
विज्ञापन
कालपी में यमुना नदी किनारे लगी भीड़
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। यमुना नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। उनके साथियों ने जैसे ही घरवालों को घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पहुंची और गोताखोरों को नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए उतारा गया। देर शाम तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि युवकों की तलाश के लिए नदी में जाल भी डाला जा रहा है। उधर, घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
नगर निवासी चार युवक किशुंक स्वर्णकार, अर्पित, कन्हैया दीक्षित और राहुल द्विवेदी गुरुवार की शाम छह बजे यमुना नदी के श्रीबिहारी घाट पहुंचे। नदी की रेत में बहुत दूर तक चले गए। इसमें कन्हैया दीक्षित (22) निवासी इंद्रानगर थाना कालपी व राहुल द्विवेदी (20) निवासी इंद्रानगर यमुना में नहाने के लिए कूद गए। देखते ही देखते दोनों युवक नदी में डूबने लगे तो साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पर घाट से आबादी की दूरी अधिक होने के चलते उनकी चीख पुकार किसी ने सुनी नहीं। तब अर्पित और किशुंक ने मोहल्ले में आकर बताया कि कन्हैया व राहुल डूब गए हैं। कुछ ही देर में डूबे युवकों के परिजन पुलिस के साथ घाट पर पहुंच गए। पहले नाव से दोनों की तलाश किया गया। पर कुछ पता न चलने पर गोताखोरों को भी उतारा गया। पर कुछ पता नहीं चल सका। सीओ वीके श्रीवास्तव व कोतवाल आरके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कन्हैया दीक्षित भगवताचार्य है। जबकि राहुल द्विवेदी विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। और कालपी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। सीओ का कहना है कि संभावित स्थानों पर जाल डलवाकर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
-----------
कभी स्टंट तो कभी पार्टी बनती हादसों का कारण
यमुना किनारे रोजाना बड़ी संख्या में युवक स्टंट करने आते हैं। बीच धार में जाकर सेल्फी लेना, बर्थ डे का केक काटना आदि आम बात है। एक सप्ताह पहले भी 6 युवक यमुना में डूबने से बचे थे। इसके बाद भी वहां आए दिन स्टंट होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कभी इस ओर ध्यान नही देती है।