{"_id":"5fef68b18ebc3e3bb3564c93","slug":"water-orai-news-knp603448762","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का ओवरफ्लो पानी एरच रोड यार्ड में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का ओवरफ्लो पानी एरच रोड यार्ड में पहुंचा
विज्ञापन
-एरच यार्ड में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी।
- फोटो : ORAI
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के एरच रोड यार्ड में नहर का पानी आ गया। इसकी वजह से ट्रैक में पानी भर गया। स्थानीय रेल कर्मियों ने इसकी सूचना मंडलीय अधिकारियों को दी। आरवीएनएल की टीम ने मौैके पर पहुंचकर यार्ड से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू कर दी।
बता दें कि रेलवे ट्रैक दोहरीकरण में नंदखास से पिरौना सेक्शन में एरच रोड यार्ड में गुरुवार की रात हमीरपुर शाखा की नहर से आ रहा पानी रास्ते में ओवरफ्लो होकर भर गया। धीरे-धीरे पानी ट्रैक पर भी आ गया। इस पर स्टेशन मास्टर ने यातायात निरीक्षक को मामले से अवगत कराया। यातायात निरीक्षक संदीप कुमार ने मंडलीय अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही पीडब्लूआई को भी सूचना दी।
यातायात निरीक्षक का कहना है कि यार्ड में पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया गया है। जिस जगह से पानी की निकासी होती थी, वहां पर दीवार बना दी गई है। इसकी वजह से जब भी नहर ओवरफ्लो होती है तो यार्ड में पानी आ जाता है। लूप लाइन में पानी भर गया। सूचना पर पीडब्लूआई और आरवीएनएल के स्टाफ ने जाकर पानी निकासी की व्यवस्था की। ट्रेनों को सतर्कता आदेश पर निकाला जा रहा है।