फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,notice,eo,team,complain

नगर के चार और तालाबों से अतिक्रमण हटवाने की तैयारी

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
water,notice,eo,team,complain
कदौरा। शासन के सख्त निर्देशों को देखते हुए शनिवार को नगर पंचायत ईओ की अगुवाई में राजस्व व नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे के विभिन्न तालाबों की नापजोख कर अवैध कब्जे धारकों को चिह्नित किया। इसमें चार और तालाबों से जल्द अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले धोबीपुरा मोहल्ले में स्थित तालाब की नापजोख की। तालाब के आसपास के कब्जे धारकों को चिह्नित किया। उसके बाद मोहल्ला बमहौरी स्थित दो तालाबों की नापजोख करने के बाद पुरवा के खेड़ापति पहुंचे। नापजोख के दौरान मोहल्ले के लोगों ने राजस्व टीम पर पक्षपात का आरोप लगाया। प्रदीप कुमार, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र आदि का कहना है कि चहेतों को बचाने के लिए नाप गलत की गई है। इसकी शिकायत डीएम करेंगे।
विज्ञापन

ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में 14 तालाब हैं। इनमें से 10 अतिक्रमण मुक्त हैं। धोबीपुरा पुरवा मोहल्ले का खेड़ापति तालाब व बमहौरी के दो तालाबों पर कब्जा है। इसमें लगभग 35 कब्जे धारकों की सूची बनाई गई है। सभी को नोटिस दे रहे हैं। नापजोख में किसी को आपत्ति है तो वह अपनी शिकायत दर्ज कराएं। दोबारा नापजोख की जाएगी। इस दौरान लेखपाल सहित नगर पंचायत व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed