फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,JE,pipe line,tankar,motar

हाई वोल्टेज से नलकूपों की मोटरें फुंकी, सप्लाई प्रभावित

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
water,JE,pipe line,tankar,motar
कालपी। हाई वोल्टेज के चलते जल संस्थान के नलकूपों की मोटरें लगातार फुंक रही है। बुधवार को कागजीपुरा मोहल्ले में स्थित नलकूप की मोटर फुंकने के कारण तीन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गईं। मोहल्लों में टैंकरों से आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

सबमर्सिबल के नलकूप का मोटर खराब होने की वजह से कागजीपुरा सहित तीन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। मोहल्ला कागजीपुरा में स्थित नलकूप नंबर 12 के मोटर में अचानक खराबी आ गई। मोटर खराब होने से नलकूप का संचालन ठप हो गया। नलकूप बंद होने से कागजीपुरा, इंदिरानगर, दमदमा आदि मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। मोहल्ले के अजहर, कैफ, राजेश, विनोद आदि ने बताया कि मोटर खराब होने की वजह से समस्या हो रही हैं। इससे पहले मैन पाइप लाइन टूट गई थी। जल संस्थान के अवर अभियंता एसपी यादव ने बताया कि जल्द मोटर दुरुस्त कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल मोहल्ले में टैंकरों से आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन

--------------------------
पेयजल व्यवस्था के लिए 11.40 लाख दिया
कालपी। विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास से नगरीय पेयजल व्यवस्था के लिए 11.40 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। विधायक की पहल पर प्रस्ताव तैयार किया गया कि सबमर्सिबल मोटर, पाइप, उपकरण तथा आवश्यक सामग्री कालपी में भंडारित रखी जाए। ताकि खराबी आने से मोटर य उपकरणों को जल्द बदलकर आपूर्ति व्यवस्था बेहतर की जाए। एसडीएम ने अवर अभियंता तथा जिम्मेदार कर्मचारियों को प्रभावी निर्देश देकर पेयजल आपूर्ति के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है। अवर अभियंता एसपी यादव ने बताया कि सबमर्सिबल मोटर 20 एचपी, 25 एचपी तथा 30 एचपी की होनी चाहिए। इसी प्रकार स्टार्टर, मैन स्विच, टूटे पाइप लाइन की लीकेज सुधारने के लिए सामान की जरूरत रहती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए नगर पालिकाओं को बजट प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
ट्रांसफार्मर खराब, कई मोहल्लों की बिजली गुल
कालपी। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से मंगलवार की रात कई मोहल्लों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। मोहल्ला जुलैहटी चौराहे में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से दो मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से मिर्जामंडी, रामचबूतरा आदि मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। इससे पहले नगर के मोहल्ला आलमपुर तथा तहसील कंपाउंड में स्थित 100-100 केवीए के ट्रांसफार्मर सप्ताह भर के अंदर फुंक चुके है। बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान है। एसडीओ ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed