फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water entered houses due to rain.

Jalaun News: बारिश से जलभराव घरों में घुसा पानी

Fri, 02 Aug 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water entered houses due to rain.
फोटो-24-गुरुवार को हुई बारिश में मोहल्ला रापटगंज में जलभराव का दृश्य। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालौन। बारिश के मौसम में पहली बार बुधवार को झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को भी थोड़ी बारिश हुई। झमाझम बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली पर घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के नालों की ढंग से सफाई न कराने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई।
बुधवार दोपहर के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी। झमाझम बारिश के चलते लगभग पूरे नगर में ही गालियां जलमग्न हो गई थीं। झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद भी देर रात तक पानी बरसने और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक ओवरफ्लो नालियां और नाले नगर का पानी नहीं निकाल सके।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर में एक बार फिर कुछ समय के लिए पानी बरसा। इससे पहले से जलमग्न गलियों में जलभराव हो गया। चुर्खी रोड के मोहल्ला भवानीराम, चुर्खीबाल, फर्दनवीस, जोशियाना, हरीपुरा, दबगरान, हरीपुरा, काशीनाथ, चौधरयाना मोहल्लों में लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी भर गया। उधर, मोहल्ला रापटगंज, चिमनदुबे, मुरलीमनोहर में भी नाला उफान पर था। जगह-जगह पानी भरने से लोग परेशान नजर आए। जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग नगरवासियों ने पालिकाध्यक्ष से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताई परेशानी
फोटो-25-परवीन बानो।
मोहल्ला रापटगंज निवासी परवीन बानो कहती हैं कि उनके घर के पास से ही नाला निकला है। नाला ओवरफ्लो होने से गली का पानी नाले तक नहीं पहुंच सका। उल्टा नाले का पानी गली में भर गया। जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। पालिका को इस समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास करने चाहिए।
फोटो- 26-अनिकेत राठौर।
मोहल्ला तोपखाना निवासी अनिकेत राठौर ने बताया कि पालिका बारिश से पूर्व नालों की सफाई कराती है। लेकिन, इस बार नाले की सफाई में सिल्ट नहीं उठाई गई। सिल्ट न उठाए जाने से पानी रुकने से जलभराव की समस्या हो जाती है। मोहल्ले में घरों में पानी भर गया। जिससे देर रात तक लोगों को परेशान होना पड़ा।

वर्जन
जलभराव की जानकारी मिली थी। प्रभावित स्थानों पर उन्होंने कल भी निरीक्षण किया था और आज भी किया है। इसके अलावा जिन स्थानों पर नाले चोक हैं उन्हें देखकर नालों को खुलवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। -सुशील कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed