फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,DDO,CDO,ADM,doctor

सीडीओ ने मांगा काम का हिसाब तो भड़के सचिव

Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
water,DDO,CDO,ADM,doctor
विकास भवन में नारेवाजी करते सचिव। - फोटो : ORAI
उरई। विकास भवन सभागार में अमृत सरोवर और दोबारा भूसा एकत्रीकरण की बैठक में सीडीओ डॉ.अभय कुमार श्रीवास्तव ने जैसे ही ग्राम सचिवों से कार्यों की समीक्षा की रिपोर्ट मांगी। तो सचिव आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। इसके बाद विकास भवन गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। बाद में एडीएम पूनम निगम के समझाने पर कर्मचारी माने।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने एक-एक करके ग्राम सचिवों से अपने-अपने ग्रामों की रिपोर्ट मांगीं। इस पर सचिव अधिक वर्क लोड (अधिक कार्य) का हवाला देते हुए बैठक से निकल आए। सीडीओ पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि बैठक के दौरान सीडीओ ने संगठन के जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों को खड़ा करके उनके कार्यों की रिपोर्ट मांगी और कार्रवाई करने के लिए भी कहा। जिससे जिलाध्यक्ष ने सभी सचिवों से बैठक का बहिष्कार करने के लिए कहा। इस पर सभी लोग बाहर निकल आए और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करते देख डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने सभी सचिवों को समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने। इसके बाद बैठक निरस्त कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचीं एडीएम पूनम निगम ने मामले को शांत कराया। इस मामले में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि वे सभी सचिवों से प्रगति रिपोर्ट मांग रहे थे, इसी बात पर सभी सचिव बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed