फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   'Water conservation' and 'Beti Bachao' resolution

‘जल संरक्षण’ व ‘बेटी बचाओ’ का संकल्प

Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
'Water conservation' and 'Beti Bachao' resolution
दायित्व ग्रहण करते संस्था के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुक्रवार को दायित्व ग्रहण कराया गया। इस मौके पर ‘जल संरक्षण’ व ‘बेटी बचाओ’ अभियानों में जन सहभागिता सुनिश्चित कराने का संकल्प लेते हुए पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह जनसेवा के कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। भाविप कोंच शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग
विज्ञापन


की अध्यक्षता, एसडीएम गोरेलाल शुक्ला के मुख्य आतिथ्य व सीओ अवधेशकुमार शुक्ल, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव, पत्रकार मुकेश उदैनिया के विशिष्ट आतिथ्य में बल्दाऊ धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में शाखा सदस्यों ने अतिथियों का बैज अलंकरण किया। कुंती तिवारी एवं
विज्ञापन


पूजा दुबे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तबले पर इंदु तिवारी संगत कर रहे थे। प्रांतीय महासचिव इंजीनियर अजय इटौरिया ने शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव मुकेश सोनी कनासी, कोषाध्यक्ष नेमिचंद्र अग्रवाल, संयोजिका डॉ. नीता रेजा, वीरेंद्र बेहरे, संगठन सचिव महेंद्र सोनी, अंकेक्षक मोहनबाबू अग्रवाल, संपर्क सचिव सचिन सुजेले,
विज्ञापन
विज्ञापन


नये सदस्यों में डॉ. पीडी चंदेरिया, मृगेन्द्र अग्रवाल, रविशंकर यादव, योगेश सोनी, सुनील वर्मा, राजेन्द्र यादव तीतरा, डॉ. मृदुल दांतरे, राजेन्द्र दुवे, संदीप अग्रवाल, ऋषि झा आदि को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन (संस्कार) जीवन राम गुप्ता एडवोकेट ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। बताया कि अब संस्था ने ‘जल संरक्षण’

तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियानों को भी अपने कार्यों में जोड़ा है। प्रांतीय पदाधिकारी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने संस्था के प्रादुर्भाव के कारणों और उसकी विकास यात्रा पर प्रकाश


डाला। संचालन आचार्य राजेन्द्र दुबे ने किया। इस दौरान देवेन्द्र द्विवेदी, केशव बबेले, विजय रावत, श्रीकांत गुप्ता, राजीव रेजा, रामशंकर छानी, केके मिश्रा, सीताराम प्रजापति, शैलेन्द्र अग्रवाल, चतुर्भुज चंदेरिया, अमरेन्द्र दुवे, अजय गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed