फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Warrant issued against SDO

Jalaun News: एसडीओ के खिलाफ वारंट जारी

Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Warrant issued against SDO
उरई। महिला की शिकायत पर कोर्ट ने एसडीओ के खिलाफ वारंट जारी किया है। बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक सचान के खिलाफ महिला ने एससीएसटी कोर्ट में दायर वाद में बताया कि सात जनवरी 2023 को वह मोहल्ला रामनगर स्थित घर पर थी।
विज्ञापन

शाम को एसडीओ अभिषेक सचान उसके घर पहुंचे और लोड चेक कराने के लिए कहा। उसने एसडीओ से कहा कि उसके पति घर पर नहीं हैं। कल आकर चेक कर लीजिए। इस पर एसडीओ एक अज्ञात युवक के साथ पीछे के दरवाजे से घर में घुस आए।
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। जिस पर कोर्ट के आदेश पर एसडीओ के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई सोमवार को हुई। इसमे एसडीओ को एससीएसटी कोर्ट में पेश होना था। कोर्ट न पहुंचने पर एससीएसटी कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संजय यादव ने बताया कि इस मामले में अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। इस बाबत एसडीओ का कहना है कि ऊषा सिंह के खिलाफ पहले से ही बिजली चोरी एफआईआर दर्ज है। इसी को लेकर उसने न्यायालय में वाद दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed