फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Warning of agitation if payment is not made within a week

बकाया भुगतान न होने से परेशान आपरेटर आंदोलन की राह पर

Mon, 28 Jun 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if payment is not made within a week
उरई। जल संस्थान के पंप आपरेटरों ने बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि यदि हफ्ते भर में बकाया भुगतान नहीं किया जाता है तो पंप आपरेटर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

आपरेटरों ने वीरेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि शहर एवं टाउन एरिया के पंप आपरेटरों का पिछले साल का तीन माह का भुगतान बकाया है। जबकि बेलदारों को अगस्त 2020 से अब तक करीब 11 माह का बकाया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आपरेटरों का करीब आठ माह का बकाया है।
विज्ञापन

करीब 150 पंप आपरेटर और करीब 40 बेलदार है। जो भुगतान न मिलने से आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हफ्ते भर में उनकी सुनवाई नहीं हुई तो आठ जुलाई से भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद भी बकाया भुगतान नहीं कराया तो 11 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी संविदा कर्मचारियों के खाता नंबर और आधार नंबर विभाग कई बार ले चुका है लेकिन उन खातों में भुगतान नहीं भेजा है। इस दौरान रोहित वर्मा, आनंद कुमार, इरफान, कमलकांत, जितेंद्र, रेहान, पवन कुशवाहा, फरमान, जगदीश, माताप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed