फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Warned of agitation if strict action is not taken against the culprits

Jalaun News: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 01 Sep 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Warned of agitation if strict action is not taken against the culprits
फोटो 21-बैठक को संबोधित करते शालिराम निरंजन। संवाद
उरई। कुर्मि क्षत्रिय औद्योगिक शिक्षा एवं समाज सुधार समिति की बैठक रविवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान जिला न्यायालय के पास कुर्मी समाज के लोगों के साथ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शालिगराम निरंजन ने कहा कि जिला पंचायत परिसर में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा हटाना उचित नहीं है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ने भरोसा दिया है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे मानसिंह ने कहा कि जिला जजी के पास समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कुर्मी समाज के युवकों के साथ की गई जानलेवा मारपीट में यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो समाज शांत नहीं बैठेगा। भगवान सिंह पटेल ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अन्यथा पूरा समाज आंदोलन पर विवश होगा। अनिल अटरिया ने कहा कि जल्द इस बारे में डीएम, एसपी और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी और इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। डॉ. परमात्माशरण ने कहा कि इस मामले में किसी तरह शासन प्रशासन हीलाहवाली न करें। दोषियों पर रासुका समेत जो भी कड़ी कार्रवाई हो, की जाए। इस दौरान सभासद अजय निरंजन, रामशरण निरंजन, मेवालाल, डॉ.मिथलेश, डॉ. प्रदीप निरंजन, प्रेमकिशोर, मनोज निरंजन, अखिलेश, राकेश निरंजन आदि रहे। संचालन सौरभ निरंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed