फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ward boy molested a woman admitted in medical college, dismissed

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला से वार्डबॉय ने की छेड़खानी, बर्खास्त

Sun, 10 Aug 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ward boy molested a woman admitted in medical college, dismissed
उरई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला से वार्डबॉय ने छेड़खानी कर दी। महिला ने जब शोर मचाया तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, प्राचार्य ने भी वार्डबॉय की सेवाएं समाप्त कर उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को नाक में चोट लग गई थी। शुक्रवार की शाम को उसका पति उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी। रात में वह वार्ड में लेटी थी। उसका पति किसी काम के चलते बाहर निकल गया। इसी दौरान वहां तैनात वार्डबॉय शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी योगेश कुमार ने उसके बगल में बेड डाल लिया और छेड़खानी करने लगा। जब वह चिल्लाई तो वार्डबॉय धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद भीड़ लग गई। पति के आने पर उसने उसे पूरी बात बताई। पति ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ अर्चना सिंह कोतवाल अरुण कुमार राय के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर उठे सवाल
मेडिकल कॉलेज में छेड़खानी का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां छेड़खानी की वारदात अक्सर सामने आती रहती हैं। कुछ माह पहले एक कर्मचारी ने महिला डॉक्टर के साथ के छेड़खानी की थी। एक जूनियर डॉक्टर भी एक छात्रा के साथ छेड़्रखानी कर चुका है। लोगों का कहना है कि जब मेडिकल कॉलेज के अंदर की वारदात हो रही हैं तो मरीज कहां सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लिया गया है। ईएनटी विभाग के अंतर्गत भर्ती महिला के साथ नाइट ड्यूटी में तैनात वार्डबॉय को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही मामला आंतरिक जांच कमेटी को भेजा गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed