फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,work,party,guest house,mandal

जन अधिकार पार्टी जिला स्तर पर कर रही हार की समीक्षा

Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
village,work,party,guest house,mandal
उरई। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। इसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है और इसके लिए जिला स्तर पर समीक्षा की जा रही है। जअपा ही ऐसी पार्टी है, जो जिला स्तर पर हार की समीक्षा सबसे पहले कर रही है। पार्टी हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जमुना पैलेस गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को मुख्य अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शासन-प्रशासन में सभी वर्गों की भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। राष्ट्रीय सचिव संजीव शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार जल, जंगल, जमीन को पूंजीपतियों को सौंपने का काम कर रही है। मंडल अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा व बालकराम ने कहा कि सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखानी होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed