फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,woman,doctor,block,governer

महिलाओं को सशक्त और स्वालंबी बनाने का काम कर रही सरकार

Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,woman,doctor,block,governer
डकोर ब्लाक में दिव्यांग चेतराम को बैशाखी देती राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। विकासखंड डकोर में मिशन शक्ति फेज 3 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला जनसुनवाई एवं जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल ने बुजुर्ग दिव्यांग चेतराम अहिरवार निवासी डकोर को उपकरण दिए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ जायसवाल ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण उस दिन पूरा होगा जब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वयं आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने कहा कि आप अपने कार्यों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित पात्र महिलाओं को दिलाने के लिए कार्य करें। चौपाल में महिला आयोग की सदस्य के समक्ष शिकायती प्रार्थनापत्र भी प्रस्तुत किए गए। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुझे अवगत भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की संबंधित अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, दिव्यांगजन अधिकारी शिवसिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलेश, महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर, जूली खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed