फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,FIR,arrest

तमंचा सहित दो शातिर बदमाश गिरफ्तार0000

Fri, 01 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
village,SP,police,FIR,arrest
चोरी का खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
उरई। गोहन थाना पुलिस ने दो बदमाशों को चोरी करने के औजार सहित पकड़ लिया। एसपी रवि कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में बदमाशों का आपराधिक इतिहास बताते हुए खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोहन थाना पुलिस ने ग्राम सरावन से गुरुवार की देर रात अरविंद कुशवाहा निवासी जनपद भिंड ग्राम लहार मध्य प्रदेश , दीपू सिंह कुशवाहा निवासी रहावली उवारी थाना लहार जनपद भिंड को पकड़ लिया। दोनों के पास से पुलिस को तलाशी में एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, चार कारतूस, हथौड़ी, रिंच आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि बदमाश चोरी करने के इरादे से खड़े हुए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। वह जनपद सहित अन्य सीमावर्ती राज्यों में अनेक चोरी, लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पकड़े गए दोनों बदमाशो पर दतिया, भिंड, लहार सहित गोहन थाने में आठ मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस, उपनिरीक्षक कृष्ण नारायन सिंह, आरक्षी अक्षय, पंकज आदि शामिल रहें।
विज्ञापन

----
लाखो की लूट का सुराग तक नहीं
गोहन थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी किसान राजाबाबू तिवारी के घर में घुसकर चोर लाखो रुपये के जेवर व नगदी लूट ले गए थे। बदमाशों ने राजाबाबू का गला दबाकर मरणासन्न कर दिया था। घटना के लगभग 20 दिन बीतने के बाद भी थाना पुलिस घटना का खुलासा करने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed