{"_id":"625b0b464c74366b744adf4e","slug":"village-sp-adm-dm-cdpo-orai-news-knp691594147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
कालपी में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी तथा अन्य।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कालपी। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार की उपस्थिति में शनिवार को तहसील कालपी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लघु सिंचाई, बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय, नलकूप, विद्युत विभाग व आरईएस के अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पपर 41 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसमें दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।
डीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें। यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत करता संतुष्ट नहीं है या निस्तारण में लापरवाही बरती गई है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के पश्चात लेखपाल के कार्यों की समीक्षा की जाए। उनके क्षेत्र के अवैध अतिक्रमण की जानकारी दी जाए तथा एक सप्ताह में लेखपालों ने अवैध अतिक्रमण के संबंध में क्या कार्यवाही की है। इसकी प्रभावी समीक्षा कर अवगत कराया जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम कृष्ण कुमार, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
---------------------
फोटो-8-माधौगढ़ में शिकायत सुनते एसडीएम व सीओ। संवाद
माधौगढ़ के आईं 13 शिकायतें
माधौगढ़। तहसील परिसर पर आयोजित तहसील दिवस एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी की अध्यक्षता, सीओ राहुल पांडेय की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 13 शिकायतें आई। तहसील दिवस में सिरसा दोगढ़ी निवासी गुड्डी ने शिकायत की मकान पर जबरन कब्जा कर परिजन परेशान कर रहे हैं। एसडीएम ने कोतवाल से रविवार को थाने बुलाकर मामला निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, बीडीओ संदीप यादव, एडीओ पंचायत छेदालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------
पार्क और एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
कालपी। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने नगर पालिका की ओर से निर्मित कराए गए रानी लक्ष्मीबाई पार्क व एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार से कहा कि पार्क में जल्द वाटर फाउंटेन को चालू कराए। एमआरएफ सेंटर में ग्रीन लैंड डेवलप करें। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने डीएम से मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्य बाजार की सड़क के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
----------------------
फोटो-18-संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 18 शिकायतें
कोंच। आचार संहिता समाप्ति के बाद शनिवार को आयोजित पहले संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम पूनम निगम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि समस्याओं को गंभीरता से लेकर समय के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।
विधानसभा व एमएलसी चुनाव के चलते करीब तीन माह से भी अधिक समय से सूबे में जारी आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाने के बाद शनिवार को तहसील सभागार में पहला संपूर्ण समाधान दिवस प्रचार प्रसार के अभाव में फीका रहा। जिसमें महज 18 समस्याएं आईं। एक का समाधान मौके पर हुआ। एडीएम पूनम निगम की अध्यक्षता और एएसपी असीम चौधरी की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, बिजली, पालिका, जल संस्थान, आपूर्ति, खंड विकास कार्यालय समेत अन्य विभागों से संबंधित कुल 18 प्रार्थनापत्र आए जिसमें मात्र एक शिकायत ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। एडीएम पूनम निगम ने नगरपालिका, गोशाला और कूड़ा निस्तारण के लिए निर्धारित किए गए डंपिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की देखरेख में लगे कर्मचारियों को हिदायत दी कि भूसा चारा पानी आदि की व्यवस्थाएं बिल्कुल मुकम्मल रखें, इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।