{"_id":"6287d975d65839612b39868e","slug":"village-sdm-mla-mlc-block-orai-news-knp697917568","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में पानी का मुद्दा उठते ही हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में पानी का मुद्दा उठते ही हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में पानी का मुद्दा उठाने पर हंगामा हो गया। इस कारण बैठक बिना किसी प्रस्ताव के ही समाप्त गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने की। जैसे ही बैठक शुरू हुई पानी की समस्या का मुद्दा क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने प्रमुखता से उठाया। इस पर कालपी विधायक प्रतिनिधि आशु चतुर्वेदी ने बीडीओ से पेयजल की समस्या से निपटने के लिए स्थिति के बारे में जानकारी की। पानी की समस्या पर बीडीओ के स्पष्ट जवाब न देने पर विधायक प्रतिनिधि ने नाराजगी जाहिर की।
बैठक में बीडीसी और ग्राम प्रधानों की प्रत्येक समस्या पर विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप करने पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरजंन नाराज हो गए। उनकी विधायक प्रतिनिधि से बहस हो गई। बहस होती देख सभागार में मौजूद प्रधान, बीडीसी सदस्य बाहर निकल गए और बैठक बिना किसी प्रस्ताव के समाप्त हो गई। इस दौरान बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा, जेई महेंद्र वर्मा, पशुचिकित्साधिकारी नीरज सचान, सीडीपीओ गोमती देवी, एडीओ पंचायत रामकुमार आदि मौजूद रहे।