{"_id":"61afa4adee6f4a17567c4f1a","slug":"village-sdm-cdo-award-prize-orai-news-knp668290935","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार आवेदन के लिए प्रधानों को प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार आवेदन के लिए प्रधानों को प्रोत्साहित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को इसके लिए आवेदन करना अनिवार्य है। इससे न सिर्फ प्रधानों के कार्यों का मूल्याकंन ही होता है बल्कि विकास कार्यों में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। यह जानकारी पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर व पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करके अब तक 6 राष्ट्रीय अवार्ड हासिल कर चुके अमित द्विवेदी इतिहास ने दी।
उन्होंने बताया कि चार पुरस्कारों में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, बाल मैत्री पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना व नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार शामिल हैं। बताया कि पूरे प्रदेश में 29 ग्राम प्रधानों को दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जबकि चाइल्ड फ्रेंडली, नानाजी देशमुख और जीपीडीपी अवार्ड सिर्फ एक एक ग्राम पंचायत को दिया जाता है। कहा कि कुछ ग्राम प्रधान सत्यापन या जांच के डर के कारण पुरस्कार के लिए आवेदन नही करते है। पर किसी ने अच्छा प्रयास किया है तो ऐसे ग्राम प्रधानों को जरूर आवेदन करना चाहिए।
-------------------
बीस बिलों का संशोधन
रामपुरा। एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बिजली विभाग ने विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं के बिल में संशोधन कराए। करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली भी की गई। जेई अमित कुमार शर्मा ने बताया कि बिल में किसी भी तरह की ग़ड़बड़ी व विभागीय शिकायतों का समाधान भी किया गया। कुल 20 बिल का संशोधन किया गया। करीब 70 लोगों के बिल जमा कराए गए। शिविर में विनोद, संजू, संतोष प्रजापति, अमरसिंह मई आदि मौजूद रहे। (संवाद)