फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SDM,block,centre,man

अनियमितता छिपाने को शौचालय में डाल रखा ताला

Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
village,SDM,block,centre,man
कदौरा। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को किस तरह पलीता लगा रहे हैं। इसकी बानगी कस्बे के मोहल्ला बमहौरी में देखने को मिल रही है। जहां निर्माण के बाद सिर्फ एक माह तक ही शौचालय का लाभ ग्रामीणों को मिला है। इसके बाद पानी निकासी व्यवस्था ठीक न होने पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने स्वयं ताला डाल दिया। इस कारण सामुदायिक शौचालय बेमतलब साबित हो रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला बमहौरी में तीन वर्ष पूर्व छह लाख के बजट से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था। निर्माण के दौरान ही इस शौचालय में घटिया निर्माण व निकासी व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे। पर किसी ने सुध नहीं ली और निमार्ण कार्य जारी रहा। निर्माण के बाद ठेकेदार ने इस नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया। पर जल निकासी का प्रबंध न होने के चलते एक माह बाद ही इस शौचालय को बंद कर दिया गया। तब से ताला लगा है। ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। पिछले साल मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत डीएम से लेकर जनप्रतिनिधियों से की थी। तब नगर पंचायत ने ठेकेदार व अवर अभियंता को जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नगर पंचायत कदौरा को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया है। ताकि विकास कार्य से नगर की तस्वीर बदल सके लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण योजनाओं को पलीता लग रहा है। मोहल्ले के हरनारायण, हरिमोहन, सीताराम. श्यामकली आदि ने बताया कि शौचालय को खुलवाने को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके है। पर किसी ने सुध नहीं ली। हैरत की बात तो यह है कि पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह को ताला पड़ा होने की जनकारी नहीं थी। पूछने पर जवाब दिया कि इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

----
फोटो- 06 प्रगति वर्मा
नहीं मिल रहा योजना का लाभ
प्रगति वर्मा का कहना है कि सामुदायिक शौचालय बनने के बाद लोगों को लगा कि अब उन्हें खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा लेकिन सरकार के लाखों खर्च के बाद भी उन्हें शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो 07-अंकित श्रीवास्तव
आखिर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
अंकित श्रीवास्तव का कहना है कि तीन साल से शौचालय में ताला पड़ा है। जब भी खुलवाने की मांग की जाती तो अधिकारी आश्वासन देकर टरका देते हैं। न तो निर्माण की जांच हुई और न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed