फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,school,hospital,tree,mla

मनाया गया वन महोत्सव, विभिन्न स्थानों पर रोपे गए पौधे

Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,school,hospital,tree,mla
उरई/मुहम्मदाबाद। सरकार की अपील पर रविवार को जिले भर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत वृहद रूप से फलदार और छायादार पेड़ों को लगाया गया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में पौधों के योगदान को बताते हुए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

गांधी महाविद्यालय के वृक्षारोपण समिति के प्रभारी रितेश कुमार की अगुवाई में धर्मेंद्र कुमार, केके गुप्ता, हामिद बाबू, प्रमोद कुमार, रामगुलाम, मनीष पुरवार, देवेंद्र नाथ, रमन, रिचा पटेरिया, विश्वप्रभा, रागनी, डॉ अलका नायक, डॉ एसके पटेल आदि रहे। प्राचार्य डॉ एके सक्सेना ने आभार जताया। डीवी कालेज में डॉ हरिमोहन पुरवार, डॉ देवेंद्र, डॉ रामप्रताप, विजय यादव, नमोनारायण, आलोक पाठक, श्रवण त्रिपाठी व एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हरदोई गुर्जर में प्रधान राजू के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्येंद्र सिंह, गजराज सिंह आदि रहे। ग्राम पंचायत बड़ागांव में तहसीलदार कर्मवीर सिंह, एडीओ मनीराम की मौजूदगी में सचिव अभिनव, राकेश तिवारी, नेहा खरे, रमेश आदि रहे। प्राइमरी स्कूल इकहरा में प्रधानाध्यापिका कल्पना श्रीवास्तव, पूजा दुबे डॉ अखिलेश श्रीवास्तव, रविकांत आदि ने पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी धीरज साहू, एआरटीओ सोमलता, मनोज सिंह, सीडीओ एके श्रीवास्तव, एसडीएम सतेंद्र, सोनू यादव ने पौधरोपण किया। बंधौली के पूर्व माध्यमिक स्कूल में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रधान रघुवीर यादव, प्रधानाध्यापक वाजिद हुसैन, रौनक अली, अंजली आदि रहे। ऐर पीएचसी में डॉ इदरीश मोहम्मद, जुझार सिंह आदि ने पौधरोपण किया। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जालौन ब्लॉक के ग्राम कैथ में पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान मनोज बादल, उपेंद्र गुर्जर, ऋषि श्रीवास्तव, उमेश आदि रहे। ग्राम प्रधान डीहा दीपमाला द्विवेदी, सचिव देवेंद्र, बालकिशुन, नीरज, अरुण द्विवेदी आदि रहे। रगौली में डीडीओ एससी त्रिपाठी की मौजूदगी में बीडीओ अशोक कुमार, सचिव हरीश व प्रधान बलराम ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

---
फोटो-18-कोतवाली में पौधा लगाते सीओ राहुल पांडे। संवाद
पौधरोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाना होगा
कोंच। ब्लॉक की ग्राम सभा पचीपुरी में तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य और प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पटेल की उपस्थिति में पौधे रोपे गए। तहसीलदार ने कहा कि वृक्ष धरती के श्रृंगार हैं, पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की भूमिका को देखते हुए इस पौधारोपण को जनांदोलन बनाकर हर व्यक्ति को पेड़ अवश्य ही लगाने चाहिए। कोतवाली कोंच में सीओ राहुल पांडे और प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने पौधे लगाए। थाना कैलिया में एसएचओ अनिल कुमार के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। नगर पालिका के तत्वावधान में मोक्षधाम में पौधारोपण हुआ। सभासद रविकांत कुशवाहा, बादामसिंह, राकेश, सुनील यादव आदि रहे। एसआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरिपति सहाय कौशिक के निर्देशन में परिसर में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फल और छायादार पौधे लगाए गए
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान के पौधरोपण किया गया। सीओ विजय आनंद ने कोतवाली व चौकी स्टाफ के साथ कोतवाली में पौधारोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रविन्द्र भदौरिया के अनुसार वन विभाग की टीम ने पौधारोपण व बीज की बुआई करके अभियान की शुरुआत की। सीएचसी में अधीक्षक डॉ मुकेश राजपूत, डॉ कपिलदेव, डॉ योगेश आर्या ने चिकित्सालय परिसर में फलदार व छायादार पौधारोपण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छिरिया सलेमपुर आशीष तिवारी, अकोढ़ी दुबे प्रधान कौशलेंद्र शरण दुबे, पहाड़पुरा नेहा पाल अपने गांव में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। बिजली विभाग में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई पैश्वनीराम, नरेंद्र सोलंकी, शशिभूषण भारद्वाज ने बिजलीघर परिसर में पौधरोपण किया।
----------------------
खाली स्थानों पर किया गया पौधरोपण
माधौगढ़। मनरेगा योजना अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक के गांवों में स्थित तालाब, विद्यालय एवं समाज की खाली पड़ी जमीन पर बीडीओ दीपक कुमार यादव, एडीओ पंचायत छेदालाल, सचिव देवेंद्र सिंह, शैलेश आदि ने अमरुद, सागोन, नींबू के पौधों का रोपण किया गया। बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधे रोपित करना होगा, तभी हमारा गांव हरा.भरा होगा और शुद्ध हवा मिल सकेगी। इस दौरान राहुल सिंह, अनिल सेंगर आदि रहे। बंगरा व रामहेतपुरा में एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कुटरा में विधायक मूलचंद्र निरंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने पौधरोपण किया।
------------
वन महोत्सव के तहत रोपित किए पौधे
रामपुरा। आदर्श नगर पंचायत ने रविवार को कान्हा गोशाला, डंपिंग सेंटर, एमआरएफ सेंटर, तालाब, मरघट आदि पर वन महोत्सव मानते हुए 1500 पौधों का पौधरोपण किया। चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से नगर पंचायत को 3200 पौधों का लक्ष्य दिया गया हैं। जिसके सापेक्ष रविवार को 1500 पौधों का रोपण कार्य किया गया। इस दौरान ईओ राजीव कुमार, सभासद महेंद्र, गायत्री, ओमप्रकाश, अंकुर मिश्रा, जितेंद्र आदि रहे।
----------------
नोडल अधिकारी ने समूह की महिलाओं को दिए पौधे
महेवा। महेवा विकासखंड के ग्राम मंगरौल तथा उरकरा कला में नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ महेवा ब्लॉक में स्थित नून नदी पर पहुंचकर 1700 पौध लगाए। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण भी किया। वहीं महेवा ब्लॉक क्षेत्र में 286456 पौधों का प्रत्येक ग्रामसभा में 3088 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसके तहत ब्लॉक क्षेत्र के कर्मचारियों व प्रधानों पौधरोपण किया।
नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, स्वतंत्रदेव एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद चौहान के साथ महेबा के नून नदी के तट पर पहुंचे। वहीं उन्होंने वृहद पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी ग्रामवासी अपनी खाली पड़ी जमीन एवं खेतों के आसपास पौधों को रोपित कर उनकी देखभाल करें। वही प्राथमिक विद्यालय में मंगरौल में संचालित समूह की महिलाओं को एक एक पेड़ देकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें मुन्नी, रुकसाना, ज्योति, सन्नो, सत्यवती, पूजा आदि दर्जनों महिलाएं रही। इस मौके पर सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ ऊषा सिंह, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, एआरटीओ सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह आदि अधिकारी रहे।
------------
जिले में 4839437 पौधों का हुआ रोपण
शासन से इस वित्तीय वर्ष में जिले को कुल 5660582 पौधों को रोपने का लक्ष्य मिला है। जिसको लेकर पहले ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के जिम्मेदारों को पौधरोपण के लिए निर्देश दिए है, लेकिन रविवार को हुए वृहद पौधरोपण अभियान में जिले में नोडल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों से कुल 4839437 पौधों को रोपा गया है। वन अधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि शेष लक्ष्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

-------------
रोडवेज बस स्टैंड का किया निरीक्षण
उरई। नोडल अधिकारी धीरज साहू ने देर शाम निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से निर्माण की स्थिति को लेकर पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed