फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,road,SP,bsp,bank

राजनैतिक दलों से ब्राहम्मण समाज को समझा सिर्फ वोट बैंक: राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
village,road,SP,bsp,bank
कुठौंद में ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी - फोटो : ORAI
कुठौद। कस्बा कुठौंद के लक्ष्मी गार्डन उत्सव गृह में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने हुंकार भरी। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार सरकार पर तीखे तंज कसे। उन्होंने सपा, बसपा तथा कांग्रेस को ब्राह्मण विरोधी करार बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज आज एकजुट नहीं है। इसी का फायदा राजनीतिक दल उठा रहे है। इस कारण समाज हासिए पर है। आवश्यकता है ब्राह्मण समाज दलीय मर्यादाओं को छोड़कर एकजुट हो। सभी दलों ने समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा है। उन्होंने कहा कि पहले ब्राह्मण समाज ने बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई। सरकार ने बदले में ब्राह्मण समाज को हरिजन एक्ट दिया। इसके पश्चात ब्राह्मणों ने 2012 में सपा की सरकार बनाई। सपा की अराजकता ने ब्राह्मणों को मजबूर करने का काम किया। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने भाजपा की सरकार बनाई और यही भी खुद को सिर्फ ठगा सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा में समाज के लोग कितने सुरक्षित है वह ऊंचाहार की घटना को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन को भी साफ- साफ चेतावनी देते हुए कहा यदि ब्राह्मण समाज के लोगों का निरर्थक उत्पीड़न हुआ तो महासभा व परशुराम सेना सड़कों पर उतर कर ईंट र्से इंट बजा देगी। आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला कहा कि देश में ब्राह्मण समाज सबसे अधिक प्रतिशत में है फिर भी वह न्याय पाने के लिए भटकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम को एसपी दुबे, डा. आशीष दीक्षित, सुनील दुबे, प्रमोद रिछारिया, मिथिलेश शर्मा, राघव अग्निहोत्री, राजू पाठक, आरएन शुक्ला, विनय त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । मंच का कुशल संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा कालपी ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जिला महामंत्री बने आटा के सेवेंद्र शुक्ला
आटा। कस्बा आटा निवासी सेवेंद्र शुक्ला को ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत का जिला महामंत्री जालौन बनने पर गांव मे फूल मालाओं के पहनाकर स्वागत किया गया। सेवेंद्र शुक्ला ने कहा कि जो पद के लिए उन्हें दिया गया है उसका वह पूर्ण निष्ठा तरीके से निर्वाहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed