{"_id":"627e9f8cbc976b25c46d48fc","slug":"village-road-electric-mla-kalpi-orai-news-knp696616926","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी में बनेंगे तीन बिजली उपकेंद्र, जर्जर सड़कों की भी सुधरेंगे दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी में बनेंगे तीन बिजली उपकेंद्र, जर्जर सड़कों की भी सुधरेंगे दशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। क्षेत्र के लोगों को अब बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी की मानें तो जल्द ही कदौरा, महेबा व कुठौंद ब्लाक में 132 केवीए के तीन बिजली उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे।
बता दें कि क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर विधायक विनोद चतुर्वेदी शुक्रवार को बिजली विभाग के एमडी पंकज कुमार गुरुप्रसाद से मिले। उन्हें क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए कुठौंद, महेवा व कदौरा में 132 केवीए के नए विद्युत उपकेंद्र अतिरिक्त रूप से स्थापित करने की मांग की। इस पर एमडी ने आश्वस्त किया है जल्द ही इन तीन क्षेत्र में 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे।
कालपी क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर विधायक ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मनोज कुमार गुप्ता को मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया कि कालपी नगर में मुख्य बाजार की जर्जर सड़क, राठ कालपी, मदारीपुर मार्ग, उरई पाल सरैनी मार्ग, हमीरपुर कालपी मार्ग से चंदरसी मार्ग,बसरेही मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण, आटा चुर्खी मार्ग, सिरसा भदेख मार्ग आदि सड़क जर्जर हैं। मुख्य अभियंता ने सड़कों के स्टीमेट तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन सड़कों का समय रहते प्रमुखता के साथ निर्माण कराया जा सके।