फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,road,DM,block,for demolished buildings cpmpensation recd

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, तीन घंटे बाद खोला

Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
village,road,DM,block,for demolished buildings cpmpensation recd
ग्रामीणों से बात करते तहसीलदार कुमार भूपेंद्र। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक क्षेत्र के बरहा गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड पर नून नदी है। इस पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एक्सप्रेस-वे पर तीन घंटे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर पुल बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर शासन तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बरहा गांव के प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ लगभग 15 दिन पहले डीएम प्रियंका निरंजन को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया गया था कि ग्राम पंचायत बरहा जालौन से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निकाला गया है। ग्रामीणों ने उनके गांव से निकल रही सर्विस रोड के साथ ही नून नदी पर पुल बनाने की मांग की थी। 15 दिनों में प्रशासन द्वारा कोई भी सुध न लेने पर बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर जल्द नदी पर पुल बनवाने की बात करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद दोपहर सवा 12 बजे जाम खोला। तहसीलदार ने बताया कि वह मौके पर गए थे, ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था। रिपोर्ट डीएम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा
प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गांव के बड़ी संख्या में किसानों की खेती नदी के उस पार भी है। ऐसे में नून नदी पर पुल न बनने की वजह से उन्हें 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपनी खेती देखने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed