{"_id":"613cf4e58ebc3eb34c7e66f8","slug":"village-murder-home-police-asp-orai-news-knp6516194135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: घर के बाहर बने शौचालय में युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: घर के बाहर बने शौचालय में युवक की गला रेतकर हत्या
Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने देर शाम शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल खाना, बैरिंग आदि को देखा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में देर शाम घर के बाहर बने शौचालय में युवक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही कोटरा पुलिस मौक पर पहुंची और कुछ देर बाद ही फॉरंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि मामला किसी रंजिश का लग रहा है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। झासी क्षेत्र के बरुआ सागर निवासी हरीमोहन तिवारी (36) लगभग दो माह पूर्व कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी जीजा गजराज कौशिक के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
शनिवार शाम घर से शौच के लिए बाहर बने शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने वहां जाकर देखा। तो उनके होश उड़ गए। हरीमोहन के गले से खून बह रहा था। जिससे पूरा शौचालय लाल पड़ा हुआ था और मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं देर शाम फोरंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पर मामला किसी पुरानी रंजिश का लग रहा है, जल्द ही मामले खुलासा किया जाएगा। वहीं देर रात तक पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचेंगे। हादसे से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने देर शाम शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल खाना, बैरिंग आदि को देखा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उप निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक गश्ती बढ़ाई जाए। वहीं उन्होंने कहा कि आए दिन स्टेशन रोड पर मारपीट की घटना हो रही है इस पर पूर्णता अंकुश लगाया जाए।