{"_id":"5fc7be238ebc3ee3e87c622b","slug":"village-marriage-orai-news-knp597593331","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिजनों के साथ बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। उसने एसपी डा.यशवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर साथ पढ़ने वाले सहपाठी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया।
युवती ने एसपी से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने एसपी को बताया कि वह कानपुर देहात के एक कालेज में पढ़ती थी। तभी उसके साथ पढ़ने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
बीती 28 नवंबर को युवक उससे मिलने उसके मामा के घर भी आया था। वहां परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद शादी की बात की गई तो सात लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए वह शादी करने से मुकर गया। युवती ने एसपी से आरोपी युवक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।