फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,jam,ambulance,co,Vice President,car

दो घंटे जाम रहा उरई-राठ मार्ग, एंबुलेंस भी फंसीं

Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
village,jam,ambulance,co,Vice President,car
उरई राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद के पास जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (उरई)। सरकार ने सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराकर लोगों को सुगम यात्रा का भले ही सपना दिखाया हो। पर डकोर क्षेत्र की कुछ सड़कें अभी भी गड्ढों का दंश झेल रही हैं। जिसमें वाहन आए दिन खराब होकर घंटों जाम की स्थिति बना देते हैं। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद में झल्लू शाह की चाय की गुमटी के पास मोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इनसे बचने के चक्कर में शुक्रवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक वाहन बेतरतीब खड़े हो गए। इससे दो घंटे भीषण जाम लग गया। इस जाम में मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस दो घंटे तक फंसी रही। जाम इतना भीषण था कि दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। ग्रामीण रोज-रोज लगने वाले जाम से आजिज आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना कई बार लोक निर्माण विभाग को गड्ढ़े भरवाकर समतल कराने को लेकर कई बार सूचना दी गई। पर समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

-----
राठ-महोबा जाने वाले जाम में फंसे रहे
उरई से यह मार्ग मुहम्दाबाद होते हुए राठ, पनवाड़ी, महोबा और छतरपुर के लिए जाता है। इस सड़क से ही चार पहिया वाहन के साथ ही बसें भी जाती हैं। जाम लगने के बाद कई बसें भी इस जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

-----
कई वाहनों को चिल्ली-टिमरौ मार्ग से होकर निकाला गया
जाम कई किलोमीटर तक लगने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने पीछे से आ रहे वाहनों को चिल्ली-टिमरौ मार्ग होते हुए डकोर निकाला। इसके बाद कड़ी मशक्क्त के बाद करीब ढाई घंटे बाद यातायात सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed