{"_id":"61423b8b8ebc3ed193625c34","slug":"village-hospital-doctor-collage-blood-orai-news-knp6524186139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित किशोर की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित किशोर की मौत, हड़कंप
विज्ञापन
कालपी। ग्राम कांशीरामपुर में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप होने से कई लोग बीमार हो गए। इसी दौरान बीमारी से ग्रसित 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बुधवार को एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी के नेतृत्व में विभाग की तीन टीमों ने शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कदौरा ब्लाक के ग्राम कांशीरामपुर में खासी, बुखार एवं जुकाम का रोग फैला है। बीमारी से कई लोग ग्रसित हो गए। ज्यादातर लोग कालपी तथा उरई के सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। मंगलवार को भगवानदास के 13 वर्षीय पुत्र अतुल की हालत खराब हो गई। घरवाले अतुल को इलाज के लिए उरई लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। गांव में फैले रोग की खबर से प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मचारियों रियाजुल सिद्दीकी, हीरा सिंह आदि की टीम बुधवार को ग्राम कांशीरामपुर में पहुंच गई। बीमार मरीजों का उपचार करने में जुट गई है। एक बीमार मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एसीएमओ ने बताया कि सरकारी चिकित्सालय कदौरा के प्रभारी डॉ अशोक चक की टीम ने मौके पर शिविर लगाया तथा ग्रामीणों की स्लाइड तैयार की। मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जहां-जहां जलभराव वाले स्थानों में मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक संबंधित दवाई का छिड़काव किया है। महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार की टीम ने मृतक के घर तथा आसपास के लोगों के ब्लड के सैंपल लिए हैं। उनको राजकीय मेडिकल कालेज में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा ताकि कहीं डेंगू के लक्षण तो उत्पन्न नहीं हो रहे हैं। एसीएमओ का कहना है कि विभाग पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं।
----------
फिर एक युवती महिला डेंगू पीड़ित
उरई। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी एट में एक युवती डेंगू पीड़ित पाई गई। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जहां मरीज मिले है, वहां जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की। मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर ने बताया कि एक मरीज हमीरपुर जनपद का रहना है। लिहाजा जिले में कुल मरीजों की संख्या 15 ही है। (संवाद)