{"_id":"6260481447eb8b02656c337a","slug":"village-home-police-tractor-co-orai-news-knp692328748","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/जालौन। घर के पास खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगतपुरा बुजुर्ग गांव में बुआ के घर रह रहे यश (4) निवासी नबीपुर थाना गोहन बुधवार को घर के पास बने आंबेडकर मैदान में खेल रहा था। सुबह आठ बजे गेहूं लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने यश को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पिता विमल गुजरात में मजदूरी करते है। गांव में वह बुआ निर्मला और फूफा अतर सिंह के साथ रहता था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब यश तीन माह का था। तभी उसकी मां प्रियंका की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह बुआ के घर रहता था। वह माता-पिता की एकलौती संतान था।