फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,FIR,demand

घर में घुसकर महिला को चाकू के बल पर लूटा

Thu, 16 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,home,police,FIR,demand
रामपुरा। देर रात एक घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू के बल पर महिला के साथ लूटपाट की। महिला ने बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाकर ग्रामीणों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तो ग्रामीण एकत्रित होकर रातभर बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगलों में उनकी तलाश करते रहे। हैरत की बात तो यह है कि पुलिस की पीआरबी वैन मौके पर पहुंची। पर कुछ देर रुककर चली गई।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी महिला डोली के मुताबिक बुधवार की देर रात वह घर मोबाइल चला रही थी। तभी दो बदमाश आए और उसका मुंह बंद कर जेवर और नगदी की मांग करने लगे। उसके मना करने पर उन्होंने उससे माता-पिता के बारे में पूछा और साथ सो रहे भाइयों के बारे में पूछकर उनके ऊपर चाकू रख दिया। महिला ने डरकर लाकेट और चांदी की तोड़ियां व 3500 रुपये बदमाशों ने छीन लिए। बदमाशों के भागने के बाद उसने शोर मचाया। जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीण आ गए। जो बदमाशों का पीछा करते हुए गांव में स्थित पुराने किले पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी कर दी। वहीं पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद भी थाना पुलिस टीहर गांव मामले की जांच तक को नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
दो दिन पहले ही एसपी ने की थी प्रशंसा
दो दिन पहले रामपुरा थाने पहुंचे एसपी रवि कुमार ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर थानेदार की पीठ थपथपाते हुए उनकी प्रशंसा की थी। साथ ही इलाकाई लोगों को भी सुरक्षा का भरोसा दिया था। इसके बाद लूट की बड़ी वारदात हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि टीहर में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पिता के इलाज के रुपये भी नहीं छोड़े
महिला डोली के मुताबिक उसके पिता की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही है। वह बार बार बदमाशों के हाथ जोड़ती रही कि पिता के इलाज के लिए रखे 3000 रुपये न ले जाए लेकिन वे नहीं माने और उसे धक्का देते हुए अलमारी में रखे रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं उसके भी 500 रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed