फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,FIR,crops

चोरों ने सेंध लगा कर जेवर व नगदी चुराई

Fri, 24 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
village,home,police,FIR,crops
कदौरा। थाना के अंतर्गत रैला चौकी क्षेत्र के ग्राम इकौना में गुरुवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रैला चौकी क्षेत्र के ग्राम इकौना में मनोज कुमार के घर की पीछे की दीवार पर सेंध लगाकर चोरों ने कमरों में रखे बख्शे, अलमारी आदि के ताले तोड़कर उसमें रखे पचास हजार नगद तथा सोने चांदी के गहने चुरा लिए। सुबह जब पड़ोसियों ने दीवार में सेंध देखी तो चोरी की जानकारी हुई। मनोज कुमार ने बताया कि घर पर पत्नी लक्ष्मी अकेले थी। जबकि पिता महिपाल व मां कांति खेत में बने नलकूप में फसल की रखवाली करने गए थे। मनोज ने बताया कि चोरों उसके घर से करीब डेढ़ लाख की चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पड़ोसियों से पूछताछ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed