फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,co,deth

घर में अकेली महिला का शव फांसी पर लटका मिला

Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
village,home,police,co,deth
कोंच। घर में अकेली रह रही महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब पति घर लौटा तो उसने पत्नी के शव को फंदे पर लटका देखा। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की कोई वजह पता नहीं चली है मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर मायके वाले तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नदीगांव थाना क्षेत्र के लोहई गांव निवासी मजदूर लालजी मंगलवार को घर से बाहर गया हुआ था। बुधवार की सुबह जव घर लौटा तो पत्नी रीना (30) का शव फांसी पर लटका था। यह देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चें है। उसका मायका चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई गांव में है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed