{"_id":"60a7f4c28ebc3e73e86d2c75","slug":"village-former-road-water-pwd-orai-news-knp6296794116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में जलभराव, कई गांव के बाशिंदे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में जलभराव, कई गांव के बाशिंदे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनदेखी के चलते मजरा मढ़ा के सपंर्क मार्ग पर जलभराव होने से कई गांवों के ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पर कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आया।
तहसील क्षेत्र के गांव मींगनी का मजरा मढ़ा में पीडब्ल्यूडी द्वारा 12 साल पहले सड़क बनाई गई थी। यह सड़क पांच सालों से खराब हो गई। बरसात में कीचड़ व जलभराव के चलते मढ़ा, भगवानपुरा, मींगनी, असहना, गीधन की खोड़, मचकचा, गालमपुरा आदि गांव के ग्रामीणों के लिए सड़क मुसीबत बन गई है। ग्रामीण रामू दुबे, अर्जुन, अखिलेश, सोनू आदि का कहना है कि तहसील मुख्यालय, बाजार, बैंक, विद्यालय जाने दूभर हो गया हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई का कहना है कि जानकारी नहीं है, शीघ्र ही जांच कर गड्ढे भरे जाएंगे। (संवाद)
------------
नाली बंद करने की शिकायत
माधौगढ़। रेंढऱ थाना क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी चेतना व केशकली ने एसडीएम सालिकराम से शिकायत की है। बताया कि गांव के शंभू व संतराम ने नाली बंद कर दी है, जिससे पानी नहीं निकल रहा हैं। नाली बंद का विरोध किया तो लड़ने लगे। एसडीएम ने रेंढऱ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह को जांच सौंप दी है। (संवाद)