{"_id":"6106e9188ebc3e84666f42fb","slug":"village-former-rain-sdm-crops-orai-news-knp643755756","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
डकोर क्षेत्र में तिल की खेत में फसल जलमग्न
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। जहां शहरी क्षेत्र में लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। तो वहीं किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खास कर तिली की फसल से जुडे़ किसानों के खेत जलमग्न हो गए है। वहीं एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने से तलहटी के गांवों के लोगों के चिंता बढ़ने लगी है।
बताते चलें कि जिले में शुक्रवार से शुरू हुई रिमझिम बारिश रूक-रूक कर रविवार तक जारी रही। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई जो दिन भर जारी रही। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा नजर आया। बारिश की वजह से जिला अस्पताल, शांति नगर, उमरारखेरा, तुफैलपुरा, डिग्गीताल, रामजीपुरम कालौन आदि मोहल्लों में जल भराव हो गया। जिससे बाशिंदों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश की वजह से कई जगह बिजली के तार टूट गए। जिससे कई मोहल्लों व क्षेत्रों की सप्लाई घंटो बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से जहां तलहटी के गांवों के लोगों चिंतित नजर आने लगे। वहीं प्रशासन ने भी एक बार फिर तलहटी के गांवों में अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि बारिश को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है। सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों व लेखपालों को तलहटी के गांवों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए है।
---------
फिर बढ़ने लगा, यमुना का जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अधिशाषी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड प्रथम उरई जीबी पांडे ने बताया कि विगत 24 घंटे में जिले में वर्षा 10 मिमी बारिश हुई है। जिले में सकल वर्षा 257 मिमी रिकार्ड की गई है। उन्होंने नदियों के जलस्तर के संबंध में बताया कि यमुना नदी ने वर्तमान जलस्तर 100.780 मी है, विगत 24 घंटे में जलस्तर में 1.360 मीटर कमी रिकार्ड की गई हैं। नदी का जलस्तर घट रहा हैं। वहीं बेतवा नदी मोहाना घाट जालौन में वर्तमान जलस्तर 110.20 मीटर हैं। नदी का जलस्तर बढ़ रहा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धौलपुर में चंबल नदी में 302536 क्यूसेक पानी का प्रवाह हो रहा हैं। धौलपुर में से पानी छोड़े जाने की वजह से रविवार अपरान्ह यमुना नदीं के जल स्तर में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
-------
रिमझिम बारिश में चार कच्चे मकान धराशाई
सिरसा कलार। पिछले तीन दिनों से जिले में हो रही रिमझिम बारिश की वजह से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई मकान धराशाई हो गई। गनीमत यह रही कि इनमें किसी के जनहानि की कोई सूचना नहीं है। क्षेत्र के ग्राम में में रिमझिम बारिश के कारण क्षेत्र के चार कच्चे मकान धराशाई हो गए। जिसमें गृहस्थी का सामान दब गया है जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इसमें साहब सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार, मेवालाल दोहरे, इंदल सिंह आदि के कच्चे मकान गिर गई। हादसे में गनीमत रही कि जब घर ढहे तो घर में कोई नहीं था। पीड़ितों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं मिली है। और न ही कोई निरीक्षण के लिए आया है। अगर ऐसे ही रिमझिम बारिश चलती रही तो खाने तक के लाले पड़ जाएंगे।