उरई। कदौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत चमारी समूह की महिलाओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उनके साथ ग्राम संगठन अध्यक्ष अनीता ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके हेराफेरी की है। महिलाओं ने बताया कि गांव में कम पढ़ी लिखी महिलाएं है जो अपने गांव में आजीविका मिशन योजना द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूह चला रही है। मिलीभगत करके सभी महिलाओं के फर्जी हस्ताक्षर कर बिल और बाउचर बना लेती है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि जब हम लोग आय व्यय का ब्योरा मांगते है तो अध्यक्ष अनीता एवं ब्लाक के अधिकारियों के द्वारा अभ्रदता का व्यवहार किया जाता है तथा समूह को बंद करने एवं समूह से हटाए जाने की धमकियां भी दी जाती है। समूह की महिलाओं ने ज्ञापन देते हुए डीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा समूह की महिलाओं को धोखाधड़ी से बचाया जाए। इस दौरान पूनम, रामकली, कल्पना, संगीता, मालती, निशा सहित आदि शामिल रही। (संवाद)