फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,SDM,adhar card

खाद न मिलने पर किसानों ने काटा, हंगामा

Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,SDM,adhar card
कदौरा। जिले में खाद की किल्लत खत्म होने का नाम नही ले रही है। पिछले कई दिनों से किसानों का प्राइवेट खाद विक्रेताओं के साथ महंगी खाद बेचने को लेकर विवाद हो रहा है। इसके बावजूद कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सहकारी समिति में उस समय किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जब लाइन से अलग हट कर कुछ लोग खाद लेकर जाने लगे। इस बारे में सहकारी समिति सचिव का कहना है कि आरोप गलत है।
विज्ञापन

किसानों का हंगामा होता देख समिति के कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराते हुए लाइन लगवाने के लिए कहा। किसान विमला देवी, शकुनि देवी, मालती, राम सिंह, राम अवतार सहित अन्य किसानों ने समिति के कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। बताया कि वह विगत एक सप्ताह से खाद लेने के किए समिति के चक्कर लगा रहे है। इसके बावजूद अभी तक खाद नहीं मिली है। जबकि कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर अन्य लोगों को खाद दे रहे है। विरोध करने पर धमकी देते है। सहकारी समिति सचिव सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि नंबर के आधार पर किसानों को खाद दी जा रही है। जो भी आरोप है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed