फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,FIR,gold

शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को पीटा

Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,FIR,gold
उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी मानवेंद्र सिंह ने आटा पुलिस को बताया कि वह 29 मई को अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा गया। वहीं पर राजू उर्फ रोहित निवासी ग्राम गढ़ा व उसके चार साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी रामलखन ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अमर सिंह व उसके दो साथियों ने मिलकर उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि क्षितिज निवासी राजेंद्र नगर ने उसके घर में घुसकर अभद्रता करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मूलचंद्र निवासी रामनगर व उसके तीन साथियों ने उसके पिता के साथ मारपीट की। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐर निवासी अंजनी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही गुलाब सिंह व उसके चार साथियों ने मिलकर उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। जिससे मारपीट में उसका मंगलसूत्र टूट गया। इसी तरह डकोर निवासी मंयक यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुलदीप यादव व उसके तीन साथियों ने मिलकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

--------
छेड़खानी के विरोध में तमंचा दिखाकर धमकाया
उरई। झांसी जनपद के टोडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ संतोष कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित फार्म हाउस में पति के साथ किराए के कमरे रहती है। 31 मई को रात्रि 10 बजे गांव का ही युवक शराब के नशे में आया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। जब पति ने विरोध किया तो युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी सूचना 112 नंबर को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसने कोतवाली पहुंचकर भी शिकायत की इसके बाद भी कार्रवाई नही हुई। महिला ने सीओ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed