फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,FIR,arrest

नवविवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
village,former,police,FIR,arrest
एट। नवविवाहिता की मौत पर मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों की पिटाई से महिला की मौत हुई है। वहीं सीओ राहुल पांडे का कहना है कि मायकेवालों की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी रंजीत यादव ने पुलिस को बताया कि बहन सरोज यादव की शादी एट थाना निवासी गजेंद्र यादव के साथ 28 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। बीती 8 जुलाई को पति गजेंद्र के साथ पूरे परिवार ने मिलकर बहन को लाठी, डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर बिना किसी को बताए उसे ग्वालियर के एक अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने के बाद मायके में सूचना दी गई। सीओ ने बताया कि पति समेत 6 ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जाएगी।
विज्ञापन

--------
मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी
रामपुरा। क्षेत्र स्थित प्राचीन भैरव मंदिर से चोरों ने चांदी के आभूषण जिनका वजन लगभग 100 ग्राम एवं मंदिर में रखा दानपात्र चोरी कर लिया। जबकि मंदिर परिसर में बने कमरों में रात्रि के समय देखरेख करने वाले सोते ही रह गए। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र पुजारी ग्राम पूरनपुरा में चंदू भदौरिया के घर रामायण पाठ करने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार मंदिर से चोरी हो चुकी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने कहा कि चोरी की सूचना मिली हैं। घटना का जल्द ही खुलासा भी किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
युवक की संदिग्ध मौत, आरोप
जालौन। क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी किशोर ने पुलिस को बताया कि 37 वर्षीय पुत्र जसवंत नगर के एक मिठाई विक्रेता की दुकान पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहा था। पिता का आरोप है कि सोमवार को पुत्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने मिठाई विक्रेता पर ही आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed