{"_id":"615077bb8ebc3e0bbe4f6400","slug":"village-former-pm-online-centre-orai-news-knp654526995","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची ऑनलाइन देखकर बनवाएं निशुल्क आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची ऑनलाइन देखकर बनवाएं निशुल्क आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को अपना नाम खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह अपने मोबाइल या साइबर कैफे में जाकर अपना और परिवार का नाम खोज सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से नेशनल पोर्टल पर सभी लाभार्थियों की सूची अपलोड कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन डाउनलोड कर अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम सूची में देखकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान योजना के डीपीसी डॉ आशीष झा ने बताया कि शासन स्तर से 70699 आयुष्मान लाभार्थियों के नाम प्रधानमंत्री का पत्र आया था। जिन्हें वर्ष 2018 में ही वितरित कर दिया गया था। काफी प्रचार-प्रसार के बाद भी कई लाभार्थियों को अभी यह सूचना ही नहीं है कि उनका परिवार भी इस योजना में शामिल है या नहीं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी अपना नाम खोज सकते हैं। उक्त पोर्टल पर जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों की सूची उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को अपने गांव के लाभार्थियों की सूची डाउनलोड करके अपने केंद्र के आगे प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है, जिससे लाभार्थी किसी भी जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम उक्त सूची में देख कर अपना आयुष्मान कार्ड आसानी से बनवा सकें। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत किसी भी पंजीकृत निजी व राजकीय चिकित्सालय में निशुल्क उपचार के लिए लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य हैं। जिले में 5.25 लाख लाभार्थियों में अभी 1.30 लाख लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड है।