फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,hospital,block,freedom

आजादी मिली पर पक्की सड़क नहीं

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
village,former,hospital,block,freedom
जालौन। आजादी के बाद ब्लाकक्षेत्र में अभी भी एक गांव ऐसा है। जहां पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क, बिजली व पानी के समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दहगुवां के मजरा महिया कमलपुर पहुंचने के लिए दो संपर्क है। एक मार्ग ग्राम दहगुवां से है तो दूसरा ग्राम बाबई से है। गांव तक पहुंचने के लिए दोनों ही संपर्क मार्ग कच्चे हैं। लगभग डेढ़ किमी लंबे कच्चे संपर्क मार्ग की स्थिति तब और भी बदतर हो जाती है। बारिश के दिनों में अधिकांश समय ग्रामीणों को घरों में ही कैद होना पड़ता है। अस्पताल तक पहुंचना लोगों के लिए टेढ़ी खीर है। इसके अलावा गांव में पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था भी नहीं है। एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव हैं। गांव को रोशन करने के लिए बिजली तो पहुंच गई। लोगों ने निशुल्क कनेक्शन के चक्कर में बिजली कनेक्शन करा लिए हैं पर बिल जमा करना भारी पड़ रहा है। इस कारण बिजली विभाग ने गांव की बिजली काट दी। बिजली कटने से गांव में बीते छह दिन से अंधेरा है। ग्रामीण अशोक, संतोष, गुड्डू, जगदीश आदि ने डीएम से जनहित में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed