{"_id":"60a54e428ebc3e4777468983","slug":"village-former-health-chc-cmo-orai-news-knp629319593","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण पर तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण पर तेजी
विज्ञापन
माधौगढ़, रामपुरा। प्रभारी मंत्रियों के लिए गांव-गांव जाकर निरीक्षण करने के फरमान के बाद से प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों की दौड़ भाग शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण पर जोर दे रहे हैं। माधौगढ़ और रामपुरा कस्बों में दिनभर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चक्कर लगाते नजर आए। ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने और मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी प्रभारी डा विनोद कुमार राजपूत, बीडीओ दीपक कुमार यादव ने टीम के साथ गांव-गांव जाकर सैंपलिंग कराई। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अमखेडा़, सरावन, मिर्जापुर, गोहनी, सिहारी, जनकपुरा में सैंपल लेने के लिए शिविर लगाए गए। इसके अलावा 150 ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रधान, सचिव, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, बीडीसी सहित सभी का दायित्व है कि ग्रामीणों का टीकाकरण करवाएं। इस दौरान रामशरन दोहलिया, सचिव पवन तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, डाक्टर रामेंद्र पचौरी, एएनएम राजेश श्रीवास्तव ने मिझौना, बंगरा, कुटरा, अहेता आदि गांवों में 147 ग्रामीणों की कोरोना जांच कराई। रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक माधौगढ़ एसडीएम सालिकराम ने कस्बे की सब्जी मंडी का भ्रमण कर विक्रेताओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिससे उनसे खरीदारी करने वाले ग्राहक भी सुरक्षित रह सके। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को नगर में कोरोना कर्फ्यू का पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया।