फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,DM,shop,block

कोटेदारों ने राशन उठान का स्थान बदलने पर जताई नाराजगी

Fri, 02 Jul 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
village,former,DM,shop,block
उरई। सरकारी राशन उठान का स्थान बदले जाने को लेकर कोटेदारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्थान न बदले जाने की मांग की।
विज्ञापन

विकास खंड कुठौंद क्षेत्र के उचितदर विक्रेता जंगबहादुर, किरन गुप्ता, विपिन, अवधेश, उमेश यादव, प्रेमसिंह, लालजी, भूपेंद्र, सुरेशचंद्र आदि ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम ब्लाक कुठौंद में है। जहां से सभी उचितदर विक्रेताओं को वितरण के लिए राशन का उठान किया जाता था। पर इस माह से ब्लाक कुठौंद के विक्रेताओं को जालौन स्थित गोदाम से उठान के लिए कहा जा रहा है। जो उचित नहीं है। उचितदर विक्रेताओं का कहना है कि जालौन से उठान पर भाड़ा तीन गुना हम लोगों को देना पड़ेगा। जिसे देने में सक्षम नहीं है क्योंकि हम लोगों को शासन की तरफ से ब्लॉक से गांव तक भाड़ा दिया जाता है। वह भी मात्र 15 रुपया क्विंटल है, जो बहुत कम है। कोटेदारों का कहना कि अगर जालौन से उठान के लिए मजबूर किया गया तो हम लोग राशन नहीं उठायेंगे।

---------
कोटेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप
रामपुरा। रामपुरा ब्लाक के ग्राम हमीरपुरा निवासी ग्रामीणों ने डीएम, एसडीएम, डीएसओ को शिकायतीपत्र भेजकर बताया कि उनके गांव के कोटेदार रामनारायण का निधन होने के बाद ग्राम जगम्मनपुर में घनश्याम कोटेदार के यहां संबद्ध कर दिया गया था। कोटेदार घनश्याम के कार्डधारकों से अभद्रता करते हैं। साथ ही राशन में घटतौली करते हैं। ग्रामीण गजेंद्र, मनीष, अनिल, रिंकी, रानी, प्रेमलता ने अपने ही गांव हमीरपुर में कोटेदार का चयन करके राशन वितरण की मांग की है ताकि प्रतिमाह उन्हें समय से राशन मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed