{"_id":"61b38df076fec95c28687eed","slug":"village-former-cds-wife-doctor-orai-news-knp6688427173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू पंचायत में गूंजा बिजली कटौती का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू पंचायत में गूंजा बिजली कटौती का मुद्दा
विज्ञापन
सडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी
- फोटो : ORAI
कोंच। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत में शुक्रवार को बिजली कटौती का मु्द्दा गूंजा। गल्ला मंडी स्थित किसान भवन में नंदकुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई में बैठक में किसानों ने कई अन्य मुद्दों पर चर्चा कर जिला प्रशासन से निस्तारण की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि दिन में रोस्टर से अधिक बिजली कटौती होने से फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। रबी की फसल आने तक केसीसी वसूली पर रोक लगाने, निजी नलकूपों में लगाए जा रहे मीटर की कार्रवाई रोकने, खराब चल रहे राजकीय नलकूप व विश्व बैंक कल स्तर के नलकूप जल्द दुरुस्त कराने आदि की मांग की। उक्त सभी समस्याओं के निराकरण हेतु भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम रामकुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
अंत में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य सैन्य कर्मियों के हवाई हादसे में निधन पर शोक व्यक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ, तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष पीडी निरंजन, श्यामसुंदर, जयराम, कौशल किशोर, शारदा मास्टर आदि मौजूद रहे।