फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,water,sucide,woman

युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
village,death,water,sucide,woman
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी नंदनी (19) दादी रामजानकी के साथ घर पर अकेली रहती थी। माता पिता की मौत के बाद वह दादी के साथ ही गांव में रहती थी। मंगलवार की रात उसने दादी के साथ खाना बनाया और खाना खाकर सो गई। सुबह जब दादी की नींद खुली तो उन्होंने रोज की तरह नातिन को जगाने के लिए आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो नातिन का शव छत के कुंडे से रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। दादी ने आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुला लिया और उसके शव को उतारा। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस के साथ नाना परशुराम निवासी बरखेरा कालपी को दी। दरोगा बलराम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस को नंदनी देवी का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने स्वेच्छा से अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही है। इसके लिए घरवालों को तंग न करने की भी बात कही। ग्रामीणों की माने तो नंदनी काफी समय से बीमार भी थी। शायद उसने बीमारी से तंग आकर सुसाइड किया हो। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
विद्युत करंट से मरी किसान की भैंस
कोंच। क्षेत्र के ग्राम बरसेसी में विद्युत करंट से एक भैंस की मौत हो गई। कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए ग्राम बरसेसी निवासी शिवम यादव ने बताया कि 28 जून को दोपहर में भैंस चरने के लिए गई थी। तभी जमीन में लगे बिजली के तार अर्थ से चिपककर भैंस की मौत हो गई। शिवम ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

---
पॉक्सो एक्ट में एफआईआर
कोंच। मोहल्ला गोखलेनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 28 जून को 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को मोहल्ले का ही युवक पिंकी बहला फुसलाकर भगा ले गया। खोजबीन करने के बाद भी बेटी का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी युवक पिंकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed