फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,team,wife

्रेम प्रसंग के चलते पत्नी प्रेमी और सहयोगी ने गला दबाकर की पति की हत्या

Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
village,death,police,team,wife
उरई। हलवाई की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव जालौन थानाक्षेत्र के मलंगा नाले में फेंका गया था। पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा करते हुए हलवाई की पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसके और प्रेमी के संबंधों के बारे में हलवाई को जानकारी हो गई थी। इसी के चलते उसने प्रेमी व प्रेमी के मौसेरे भाई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तीन मई को जालौन कोतवाली क्षेत्र के मलंगा नाले में आटा थानाक्षेत्र के कुसमरा निवासी संजय (50) का शव पड़ा मिला था। संजय परिवार के साथ शहर के सुशील नगर में रहकर हलवाई का काम करता था। पांच मई को परिजनों ने मोर्चरी जाकर शव की पहचान की थी। मां ने बेटे संजय की पत्नी सुशीला देवी उर्फ संजना, बिलौहा थाना कुठौंद निवासी राघवेंद्र व जगतपुरा थाना सिरसाकलार निवासी मोहित सेंगर और अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हलवाई हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं थीं। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने शहर के हीरापुर जगनेवा मोड़ के पास से आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसने मोहित सेंगर व उसके मौसेरे भाई राघवेंद्र के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को कार में रखकर मलंगा नाले में फेंक दिया था। पुलिस का कहना कि सुशीला का मोहित से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उनके संबंधों की जानकारी संजय को हो गई थी। इसी के चलते उन लोगों ने संजय को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रिश्तेदार को अस्पताल ले जाने के बहाने ली थी कार
हत्यारोपी राघवेंद्र ने बताया कि संजय की हत्या करने के बाद वह एक परिचित के पास गया। उससे एक रिश्तेदार को अस्पताल ले जाने के बहाने कार मांगी। इसी कार से उसने हलवाई के शव को ठिकाने लगाया था।

-------------------
30 अप्रैल को ही कर दी थी संजय की हत्या
हत्यारोपियों ने 30 अप्रैल को ही संजय की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कार से जालौन थानाक्षेत्र के मोहनपुरा कुदारी स्थित मलंगा नाले में पत्थर बांधकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed