{"_id":"61c4c10ea5269758d044d9d2","slug":"village-death-police-co-city-orai-news-knp671319296","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
उरई। शहर के कपड़ा व्यापारी के गोदाम में लगी आग से दो कर्मचारियों की जलकर हुई मौत के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस को सही कारण पता नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस घटना में कोई साजिश होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
शहर के राजमार्ग कपड़ा दुकान के मालिक अनिल यादव के सूर्यनगर स्थित गोदाम में मंगलवार की रात में लगी आग से दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी संतोष निवासी इंदिरानगर उरई व रामू निवासी काशीराम कालोनी की जलकर मौत हो गई थी। आग से गोदाम में रखी कार व तीन बाइकों सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही थी। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनो कर्मचारियों की मौत आग लगने से होने की पुष्टि हुई है। मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। घटना के बाद फोरेेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए थे। पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है। दोनो मृतक कर्मचारियों के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि जांच हर बिंदु पर की जा रही है। अभी तक जांच में कोई साजिश होने की बात नहीं लग रही है।